तीन राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने किया क्षेत्राधिकारियों का फेरबदल
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया है। इसके साथ ही जनपद में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नए फेरबदल के बाद नौ सर्किलों की जिम्मेदारी अलग-अलग क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को सर्किल नगर का जिम्मा दिया गया है, जिसके अंतर्गत कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को सर्किल ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी। क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी को सर्किल सदर का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को सर्किल रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर रहेंगी। वहीं क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को सर्किल मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को सर्किल लक्सर का प्रभारी बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर रहेंगी। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को सर्किल भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला शामिल हैं।
इसके अलावा क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को सर्किल रानीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी। पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल के बाद जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर सर्किल स्तर पर जिम्मेदारियों का नया विभाजन लागू किया गया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies