News

10/5/2026 6:39:00 PM

दरगाह में तैनात पीआरडी जवान का पैसे लेते वीडियो वायरल-सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल-फर्जी खादिम से लेनदेन का आरोप.....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पीआरडी जवान का युवक से पैसे लेते हुए वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पैसे देने वाले युवक को सोशल मीडिया पर कथित फर्जी खादिम बताया जा रहा है। युवक की पहचान और लेनदेन की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में रोजाना देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं।जायरीन अपनी आस्था के अनुसार दरगाह में दान भी करते हैं। ऐसे में फर्जी खादिमों की गतिविधियों और पैसे के लेनदेन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। समय-समय पर दरगाह कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों से कथित तौर पर पैसे लेने-देने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं।एक बार फिर वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ पीआरडी जवान लंबे समय से दरगाह में ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी भूमिका की निगरानी की जरूरत है।लोगों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि प्रशासन वीडियो की जांच कर संबंधित जवान के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies