News

10/3/2026 4:25:02 PM

बिजली चोरी की चेकिंग में 32 घरों में कटिया पकड़ी-टीम से अभद्रता का आरोप चेकिंग से लौट रही थी ऊर्जा निगम की टीम...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने कलियर की नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने करीब 32 घरों में सीधे लाइन पर कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल किए जाने के मामले पकड़े।कार्रवाई के बाद लौट रही टीम का कुछ लोगों ने रास्ता रोककर विरोध किया।कर्मचारियों ने गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

एसडीओ अनिता सैनी, अनुभव सैनी, ओमपाल सिंह,अवर अभियंता गोपाल सैनी,राकेश और आसिफ के नेतृत्व में टीम ने कई मोहल्लों में कनेक्शनों की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, करीब 32 घरों में मीटर के बजाय सीधे लाइन से बिजली का इस्तेमाल होता मिला। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है।जेई गोपाल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चेकिंग पूरी कर टीम लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने वाहन रोककर चेकिंग का विरोध किया और कथित तौर पर गाली-गलौज व अभद्रता की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies