
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में सार्वजनिक रास्ते के इस्तेमाल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ता देख चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम जस्सावाला में सार्वजनिक रास्ते के उपयोग को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा विवाद बढ़ने से रोकने के लिए अमित कुमार, रजत, सचिन और सोहित निवासी कोटा मुरादनगर के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
टीम में धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, शाह आलम और सुनील चौहान शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies