
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने इमाम रोड पर एक घेर में कथित अवैध पशु कटान का मामला पकड़ा। मौके से करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।ओर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि संयुक्त टीम कलियर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दरगाह के इमाम साहब रोड पर एक घेर में दो व्यक्ति बिना लाइसेंस पशु कटान करते मिले। टीम को देखकर दोनों मौके पर मांस छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनो लोगो को गिरफ्तार कर लिया और मौके से एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक सुवा बरामद किया।पकड़े गए आरोपी आजाद निवासी वार्ड नंबर एक कलियर और मोबिन निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर के खिलाफ खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम में गोस्क्वॉयड टीम से एसआई शरद सिंह,हैड कांस्टेबल सुनील सैनी,पूरन सिंह दानू, बृज किशोर,राजेन्द्र,प्रवीण कुमार लखमीरी,प्रकाश मनराल,प्रदीप सिंह शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies