दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कैलाश चंद्र सेमवाल शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता अपनी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता के साथ उनके मंदिर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पंडित कैलाश सेमवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सचिन गुप्ता ने पंडित कैलाश सेमवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पंडित जी का योगदान सराहनीय है। उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लोगों को सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम से पंडित जी के उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
पूजा गुप्ता ने भी पंडित कैलाश सेमवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंडित जी का सरल व्यक्तित्व और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही भगवान श्रीराम की कृपा सदैव उन पर बनी रहने की प्रार्थना की।
पंडित कैलाश चंद्र सेमवाल शास्त्री ने जन्मदिन पर मिले स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए सचिन गुप्ता और पूजा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies