
दरगाह क्षेत्र में अकेला घूमता मिला-परिजनों को सौंपा...
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। घर से लापता हुए 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। बालक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 28 सितंबर को मुम्बई वाले मदरसे के पास रहने वाली शहाना पत्नी दिलशाद ने सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र शानू बिना बताए घर से कही चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कर दी। दरगाह क्षेत्र और आसपास लाउडस्पीकर से प्रचार कराया गया। पुलिस परिजनों से मिले फोटो के आधार पर भी बालक की तलाश कर रही थी।इसी दौरान दरगाह क्षेत्र में पुलिस को एक बालक अकेला घूमता मिला।
पहचान के बाद उसे कोतवाली लाया गया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पेश करने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया।आवश्यक पुष्टि के बाद बालक को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।बालक को सकुशल पाने का बाद पुलिस का आभार प्रकट किया है।टीम में एएसआई सूरज सिंह नेगी, हैड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान,जमशेद अली, अमिता आदि शामिल रहे।

पुलिस महमूदपुर से दो वारंटी को भी किया गिरफ्तार...
पिरान कलियर। पुलिस ने अभियान के तहत ग्राम महमूदपुर से दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में न्यायालय ने संबंधित पक्षों को पेश होने के आदेश दिए थे। पेश नहीं होने पर न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर तौकिर और सद्दाम हुसैन निवासी महमूदपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, एसआई विशाखा राठौर,एएसआई सूरज सिंह नेगी शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies