News

10/2/2026 4:37:52 PM

कांग्रेस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी दर्शन ही भारत दर्शन, देश की आत्मा हैं महात्मा गांधी: राजेंद्र चौधरी

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती गांधी वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा, सत्य और सादगी के साक्षात उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व से देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, सुरक्षा और कृषि आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने वाला था।गांधी-नेहरू विचारक शीशपाल सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वराज की भावना को देश के प्रत्येक नागरिक के मन में जगाने का काम किया। उनके नेतृत्व में देशवासियों में आजादी की चेतना मजबूत हुई और पूरा देश अंग्रेजी शासन के खिलाफ एकजुट हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत देश की आत्मा हैं। गांधीजी की नीतियों और विचारों के बिना भारत प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। गांधी दर्शन ही भारत दर्शन है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सादगी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।इस अवसर पर राजेंद्र कुमार बाड़ी, पूर्व सांसद यशपाल राणा, गौरव गोयल, शमशाद, चेयरमैन यासमीन खान, सचिन गुप्ता, गोपाल नारसन, मनोज सैनी, कलीम खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में ओमवीर सिंह मलिक, डॉ. हरविंदर सिंह, मदनपाल बढ़ाना, संजय गुड्डू, बीना आनंद, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, सुधीर चौधरी, विशाल सहगल, जसवीर प्रधान, उमेद गाजी, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, उदय जैन, प्रणय प्रताप, उज्ज्वल पंडित, अश्वनी छाबड़ा, अक्षय गौतम, सलीम गॉड, गौरव अग्रवाल, तुषार अरोड़ा, बिल्लू सचदेवा, इरशाद मीर, अतुल कुमार, राजकुमार प्रधान, राजू पप्पू, शकील अहमद, मिलिंद चौधरी, मधुसूदन जौहरी, बाबू भाई, जवाहरलाल सैनी, अतिन कौशिक, तौकीर चेयरमैन, सुभाष सैनी, मकसूद हसन, मोनू त्यागी, मनोज गिरी, अब्दुल कादिर, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप, नवीन जैन, गुलफाम खान, गुल्लू, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, पिंटू, विनोद कुमार, नूर आलम, राजा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies