
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता शपथ, पुष्पांजलि, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ।

कुलपति ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के जीवन से सत्य, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है।

इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक ब्लॉक, पुस्तकालय, छात्रावास और परीक्षा भवन के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) नीरज मलिक सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies