दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पिरान कलियर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोतवाली कलियर, नगर पंचायत कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा,पिरान कलियर समेत स्कूल-कॉलेजों में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कोतवाली पिरान कलियर में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर ध्वजारोहण किया। और उसके बाद पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिशा कपूर और फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया।
ब्रिजेश कुमार ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया। वहीं शास्त्रीजी का सादगी, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से भरा जीवन प्रेरणादायी है।इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में चिकित्सक, एएनएम, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies