News

10/1/2026 7:48:38 AM

आज 1अक्टूबर दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और थोड़ी मेहनत से अपने उद्देश्यों को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन अनुकूल रहने की संभावना है।


वृष::आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और किस्मत का साथ प्राप्त होगा। आपके काम से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। परिवार में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके काम को गति दे सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।


मिथुन::पारिवारिक मामलों के चलते थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में अपने काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज किसी से बेवजह मजाक करने से बचना बेहतर होगा। करीबी दोस्त की मदद से नए काम को लेकर विचार कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के घर अचानक जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।


कर्क::आज ऑफिस के काम में व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करने से बचें। भाई-बहन की मदद करने से मन प्रसन्न होगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मेडिकल छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।


सिंह::आज का दिन विशेष रह सकता है। किसी खास काम से लाभ मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।


कन्या::आज कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा और मेहनत से कामयाबी हासिल कर सकते हैं।


तुला::आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी। सोच और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।


वृश्चिक::आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। किसी दोस्त के प्रमोशन से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियां कम हो सकती हैं। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का विचार बन सकता है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। कारोबारियों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।


धनु::आज का दिन उन्नति वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। घर पर पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।


मकर::आज का दिन फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहने की संभावना है। संतान की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्रेम और मजबूती बढ़ेगी।


कुंभ::आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। काम के दबाव के कारण व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विवाद की स्थिति में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।


मीन::आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार में मंदी के कारण चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी की मदद से कुछ परेशानियों का समाधान हो सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies