दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। मंगलम एन्क्लेव में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा कथा का शुभारंभ हो गया। कथा से पहले कालोनी में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। 
कथा व्यास पंडित सुधीर कृष्णा ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। पहले दिन की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के सुनने भर से मनुष्य के सब पाप कट जाते हैं। इसलिए सभी को श्रीमद कथा का श्रावण करना चाहिए। उन्होंने राजा बलि की कथा का भी वर्णन किया।
मुख्य यजमान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और आरती उतारी। अरविंद प्रधान ने कहा कि धार्मिक कार्य मनुष्य को सतमार्ग की ओर ले जाते है। वर्तमान में श्राद्ध चल रहे हैं। इस समय श्रीमद् भागवत कथा का श्रावण सबके लिए जरूरी है। इस अवसर पर सचिव त्यागी, अमित कुमार, अंकित धीमान आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies