News

9/30/2026 12:56:29 PM

4 अक्टूबर को होगा परशुराम स्वाभिमान सेना का प्रतिभा सम्मान समारोह...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। परशुराम स्वाभिमान सेना द्वारा प्रतिभावान युवाओं एवं समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान हेतु 4 अक्टूबर को नगर निगम हॉल रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।



परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा मुख्य वक्ता सुनील भराला रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बिजनौर सुबोध पारासर, आई.पी.एस. कॉलेज के चेयरमैन विवेक शर्मा एवं पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रुड़की  दिनेश कौशिक सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे।

परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं• दीपक पांडे जी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम संयोजक सागर गौतम ने बताया कि संगठन की ओर से समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि छात्र आवेदन हमारे पास ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। वार्ता के दौरान नितिन त्यागी, सुजल कौशिक, ओम त्यागी, उज्जवल पंडित, तरुण शर्मा,अर्चित कौशिक, निशांत शर्मा, आकाश गौतम मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies