दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत रुड़की में विशेष नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्यालय में आयोजित इस भव्य नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा भावना और सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों से निकलकर नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और लंबे सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
भाजपा नेता अनिल शर्मा ने नाट्य प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को नाटक के माध्यम से जिस सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, वह सराहनीय है। उन्होंने नाटक के निर्देशक एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र आहूजा की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों के बीच प्रधानमंत्री के जीवन और संघर्षों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्हें देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।
नाट्य प्रस्तुति के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। प्रस्तुति के समापन पर विद्यार्थियों ने “मोदी है तो मुमकिन है” के नारे लगाए।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक विवेक कंबोज, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद नीतू शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सावित्री मंगला, पूजा नंदा,प्रमोद चौधरी, हरीश शर्मा, अवनीश त्यागी, राजकुमार उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नाट्य दल एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies