News

9/28/2026 2:09:00 PM

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। अब्दाल शाह क्षेत्र में हाजिरी के लिए आए 30 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार आंशूल पुत्र शंकर निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश वर्तमान में अब्दाल शाह बस्ती क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। बताया गया कि आंशूल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और हाजिरी के लिए अपनी पत्नी के साथ पिरान कलियर आया हुआ था। इसी बीच उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची,लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies