दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। चिन्मय अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर चिन्मय मिशन रुड़की की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच स्वामी देवात्मानंद के सानिध्य में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का सामूहिक पाठ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव आत्रेय रहे। उन्होंने चिन्मय मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। शहर के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। गीता के सामूहिक पाठ से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूलों के संचालकों और छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चिन्मय मिशन रुड़की के अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा,कार्यक्रम संयोजक सुदीप्ती चौधरी,मंजू त्यागी,सविता तायल,तरु गोयल,कृष्णा खंडेलवाल,हेमंत शर्मा,अनिरुद्ध कुमारा गोयल,सतपाल अरोड़ा,वासुदेव पंत,नीता मित्तल,योगेश शर्मा,हेमंत शर्मा,यशोधन शाह,बिजेंद्र तायल,सुमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies