
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम दौलतपुर निवासी शालू कौरी ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने शालू के माता-पिता, दादी समेत समस्त परिवारजनों और ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शालू की सफलता उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर कठिन प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करना अपने आप में प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करती हैं।
उन्होंने कहा कि जब गांव के बच्चे अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं तो इससे उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ता है। शालू की सफलता अन्य छात्राओं और युवाओं को भी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।उन्होंने ईश्वर से शालू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने कार्यक्षेत्र में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करती र
हें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies