News

9/27/2026 2:07:48 PM

भक्ति के रंग में रंगा रामनगर, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::


रुड़की। मां दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। शिव चौक रामनगर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां दुर्गा मंदिर, अशोक मार्ग स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा में पीले और पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। भगवान के जयकारों, भजनों और संकीर्तन से पूरा मार्ग गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान के भजनों में लीन नजर आए।

कलश यात्रा का संचालन वार्ड संख्या 38 के पार्षद मनीष वाल्मीकि ने किया। मां दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल पर कथा व्यास पंडित मनोज सेमवाल प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे। सात दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान की विभिन्न लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. पीएस अग्रवाल, वीपीएस तोमर, सुखपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह, राजीव भारद्वाज, राहुल कौशिक, सुशील तोमर, नीरज शांडिल्य, स्वराज शर्मा, नीरू अग्रवाल, बिना तोमर, शीतल शर्मा, ममता शर्मा, रजनी शर्मा, अंजली शर्मा, पूजा शर्मा, प्राची शर्मा, सुमन शर्मा, अरुणा तोमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies