
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज मानसिक परेशानी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सरदर्द नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें।

वृष::आज आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। इन सारी स्थितियों में आपको स्ट्रगल करना पड़ेगा और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सारी चीजें होंगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन::आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन लाभप्रद होगा। सरकारी स्थिति मध्यम होगी लेकिन खराब नहीं होगी। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क::आज स्वास्थ्य कुछ प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अद्भुत बना रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अभी यात्रा ना करें। नीली वस्तु का दान करना बहुत ही शुभ होगा।

सिंह::आज परेशानी का समय है। बच के पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम से दूरी रहेगी। संतान से दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या::आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। उदर रोग से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। पार्टनर से मुलाकात में थोड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला::आज शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुरु ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानी होगी। चोट-चपेट लग सकता है। शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक::आज मानसिक परेशानी बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम को लेकर मन नकारात्मक रहेगा। तू-तू मैं-मैं हो सकता है। संतान आज्ञा का पालन नहीं करेगा तो मन दुखी रहेगा। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

धनु::आज घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। सीने में विकार संभव है। मां का स्वास्थ्य भी परेशानी में है। पीली वस्तु पास रखना बहुत ही शुभ होगा।

मकर::आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन निरंतरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ::आज धन आगमन होगा लेकिन विवादित रहेगा। अभी निवेश मत करिए। अपनों से ना उलझिए। जुबान पर काबू रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अब सुधर चुकी है। व्यापार लगभग ठीक है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन::आज घबराहट और बैचेनी बनी रहेगी। प्रेम को लेकर मन व्याकुल रहेगा। संतान को लेकर मन व्याकुल रहेगा। मन स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies