दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला गांव में पुराने मुकदमे से संबंधित वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।

धनौरी चौकी क्षेत्र के तेलीवाला गांव के एक युवक ने पुराने मुकदमे से संबंधित एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने युवक को समझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी, लेकिन विवाद बढ़ाने और झगड़े की कोशिश किए जाने की सूचना मिलने पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए विरेन्द्र निवासी ग्राम तेलीवाला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है और किसी को भी क्षेत्र का माहौल खराब नही करने दिया जाएगा। टीम में हेड कांस्टेबल संजय रावत और कांस्टेबल विक्रम चौहान शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies