News

9/26/2026 6:36:01 PM

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से नाबालिग से दोस्ती-बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर नाबालिग से दोस्ती करने और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


गांजा मजरा निवासी व्यक्ति ने पांच सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शामली जिले के गढ़ीपुख्ता निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी नाबालिग बेटी से संपर्क कर उससे दोस्ती की ओर उसे अपनी बातों में फंसाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी की फोन कॉल और लोकेशन के साथ मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर उसकी जानकारी जुटाकर पुलिस टीम ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विशाखा राठौर, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल आशीष शर्मा और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies