
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। चिन्मय अमृत महोत्सव के अवसर पर चिन्मय मिशन रुड़की की ओर से रविवार को ‘आओ हम सब गीता गाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता के अध्याय-15 का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम श्री हर मिलाप धर्मशाला, साकेत कॉलोनी, रुड़की में शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम पूज्य स्वामी देवात्मानंद जी एवं आचार्य, चिन्मय मिशन उत्तरकाशी के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और ब्रिगेडियर गौरव आत्रेय, कमांडर बीईजी एंड सी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

चिन्मय परिवार रुड़की की ओर से श्रद्धालुओं और नगरवासियों से परिवार एवं इष्टमित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर सामूहिक गीता पाठ में सहभागिता करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के समापन के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies