
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। खंजरपुर स्थित जय कृष्णा पब्लिक स्कूल में कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता के संयोजन में विद्यालय के बच्चों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता एरन ने विद्यालय पहुंचकर 100 से अधिक छोटे बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की उचित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डॉ. सुनीता एरन ने अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, टॉफी तथा अत्यधिक मीठी चीजों से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर अभिभावक बच्चों के दूध के दांतों को यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि ये दांत बाद में टूट जाएंगे और उनकी जगह स्थायी दांत आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूध के दांतों की देखभाल भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने तथा दांतों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच करवाने से दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचिका सिंह ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक पूजा गुप्ता एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता एरन का आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान 100 से अधिक बच्चों ने अपने दांतों की जांच कराई। इस अवसर पर हेमा, दीक्षा, शिवानी, सूची, शिल्पा एवं सुमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies