News

9/24/2026 8:03:22 AM

आज 24 सितंबर दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन किसी समस्या के कारण पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन परिजनों से बातचीत करके समस्या का समाधान हो सकता है। कारोबार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए पिता का सहयोग मिल सकता है।


वृष::आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। पहले लिया गया कोई फैसला गलत साबित होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र से मुलाकात मन हल्का करने में मदद कर सकती है।


मिथुन::आज का दिन खास रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी बन सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्रेम और बढ़ेगा।


कर्क::आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा मिलने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। हालांकि किसी की मदद करते समय सोच-विचार जरूर करें। बिना मांगे सलाह देने से बचें, वरना सामने वाला आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है।


सिंह::आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पिछली किसी गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।


कन्या::आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार में नए वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातक साथी के साथ घूमने या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।


तुला::आज का दिन फलदायक रहेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवनसाथी के लिए छोटे व्यापार की शुरुआत की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।


वृश्चिक::आज का दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जूनियर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। कारोबार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता होगी।


धनु::आज का दिन फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। निवेश की योजना बना रहे जातकों को शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से प्रसन्नता होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। पुराने विवादों को बातचीत में दोबारा न छेड़ें।


मकर::आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपके काम की सराहना करेंगे। कारोबारी अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।


कुंभ::आज का दिन व्यापार से जुड़ी यात्रा का हो सकता है। काम की अधिकता के कारण तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं, इसलिए सावधानी से काम करें। नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़ी कोई पुरानी समस्या भी सुलझ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसभाओं में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।


मीन::आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों के कारण तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर धन की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए जरूरी खर्चों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत और अनुशासन से सफलता हासिल की जा सकती है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies