News

9/23/2026 4:31:45 PM

त्योहारों में मिठाई कारोबारियों को विभागीय उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। उत्तराखंड हलवाई संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आनंदम स्वीट्स के आनंद स्वरूप गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख मिठाई कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग, जीएसटी विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया।

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन मिठाई कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इसी दौरान विभिन्न विभागों की जांच और कार्रवाई के कारण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से कारोबारियों को राहत देने और जांच की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए जाने की मांग की।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि हलवाई कारोबारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए उचित स्तर पर कार्रवाई की जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रदीप खुराना, हरिमोहन अग्रवाल, मनोज गोयल, शशांक बड़ोनी, जगत कालरा, राहुल बड़ोनी, शरद गोयल, प्रवीण गोयल, सार्थक गोयल, विकास शर्मा और अजय कुमार समेत अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies