करीब 17 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण, मेयर अनीता अग्रवाल ने किया शिलान्यास
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। आदर्शनगर के प्रवेश द्वार पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुखबीर सिंह की स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को मेयर अनीता अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस द्वार को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का देश के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृति में बनाए जा रहे इस प्रवेश द्वार से आने वाली पीढ़ियों को भी उनके संघर्ष और योगदान की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ शहर के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुखबीर सिंह के पुत्र देशबंधु सैनी, पार्षद सचिन कश्यप, भाजपा नेता सुशील त्यागी, सीमा, सुभाष कश्यप, अरुण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies