News

9/20/2026 7:49:03 AM

आज 20 सितंबर दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रशासनिक कार्यों में आपका दिन व्यस्त रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने के योग हैं।


वृष::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के लिए उनकी पसंद की खरीदारी करेंगे। परिवार में किसी नए काम को लेकर सहमति बन सकती है।


मिथुन::आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। शुभ समाचार मिलने के साथ आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दिन का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है।


कर्क::आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। किसी नए स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है। किसी महत्वपूर्ण काम के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।


सिंह::आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चल रही अनबन से पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने की संभावना भी है।


तुला::आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम में सफलता मिलने के साथ परिवार में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के लिए उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, लेकिन परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संपत्ति में निवेश की योजना बन सकती है।


धनु::आज का दिन सावधानी भरा रह सकता है। कोई दुखद समाचार मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा करने से बचें।


मकर::आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।


कुंभ::आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक हो सकती है। संपत्ति में बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है।


मीन::आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है। कोई दुखद समाचार मन को परेशान कर सकता है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies