
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक्वा स्वच्छ कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 40 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर एक्वा स्वच्छ कंपनी के स्वामी सुशील सैनी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान एवं पुण्य कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम में अरविंद सैनी, कविश मित्तल, शुभम गोयल, विशाल वर्मा, मनोज अग्रवाल, नीशू सैनी, अजय सैनी, उमेश सैनी, राजेश सैनी, दीपचंद सैनी, देवेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies