News

9/19/2026 7:32:55 PM

श्री सनातन धर्म सभा की भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मन्नी लाडला और पूजा सखी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु; “मैं गले विच लॉकेट पाया मां चिंतपूर्णी तेरा” पर जमकर झूमे भक्त

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से रामनगर स्थित रामलीला मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा सखी और सुप्रसिद्ध भजन गायक मन्नी लाडला ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा रामलीला मैदान जयकारों और तालियों से गूंज उठा।


पूजा सखी के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल


भजन संध्या का शुभारंभ वृंदावन से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा सखी की प्रस्तुतियों से हुआ। उन्होंने राधा रानी और श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए। जैसे-जैसे पूजा सखी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।


उनकी प्रस्तुतियों ने रामनगर के रामलीला मैदान के माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए।


मन्नी लाडला की प्रस्तुति ने बांधा समां


इसके बाद मंच पर पहुंचे सुप्रसिद्ध भजन गायक मन्नी लाडला। मंच पर आते ही श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मन्नी लाडला ने अपने लोकप्रिय भजनों की शुरुआत की तो पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।


उनका प्रसिद्ध भजन “मैं गले विच लॉकेट पाया मां चिंतपूर्णी तेरा” जैसे ही गूंजा, श्रद्धालु उत्साह से झूम उठे। इस दौरान पंडाल में मौजूद भक्तों ने तालियों और जयकारों के साथ भजन का आनंद लिया।


श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे मन्नी लाडला


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब मन्नी लाडला मंच से उतरकर सीधे श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गए। उन्होंने भक्तों के बीच जाकर भजन प्रस्तुत किए और उनके साथ झूमते हुए माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भी कलाकार के साथ जमकर भक्ति का आनंद लिया।


कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे


भजन संध्या में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और रामनगर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।


भजन गायकों और अतिथियों का किया सम्मान


श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे भजन गायकों मन्नी लाडला और पूजा सखी का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।


सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।


“सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प”: राम जी भेटजा


कार्यक्रम के समापन पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राम जी भेटजा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भजन संध्या में जिस प्रकार बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, वह सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म सभा की ओर से भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।


देर रात तक चले भजन कार्यक्रम के दौरान पूरा रामनगर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर समिति पदाधिकारीयो एवं सदस्यों में सभा  के सतीश कालरा,धर्मपाल लखानी,मन्नू मेहंदीरत्ता संचित भाटिया, जगदीश लाल मेहंदी रत्ता, संजीव मेहंदीरता,

गुलशन अनेजा, हरिओम अनेजा,संजीव लखानी,गौरव मेहंदीरत्ता,

,रवि भटेजा, सेंकी ढींगरा, संजय अरोड़ा, तुषार मनचंदा, प्रदीप सचदेवा,भरत कपूर, आदि।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies