News

9/17/2026 7:41:39 PM

पंचशील मंदिर में हवन कर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और आदेश सैनी बोले- देश को विकास की नई दिशा देने का काम कर रहे प्रधानमंत्री


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नहर किनारा स्थित पंचशील मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आदेश सैनी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आचार्य ओम वैदिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही भारत की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने का काम किया है। उनके जन्मदिन पर आयोजित हवन में देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आदेश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इस दौरान आचार्य ओम वैदिक ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन कराया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा आर्य, सावित्री मंगला, अभिमन्यु सैनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies