News

9/16/2026 1:50:28 PM

सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा सिद्धेश्वर शिव मंदिर

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार शाम सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पंडित रोहित शर्मा और आचार्य पंडित सचिन शर्मा ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ कराया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति में भाव-विभोर होकर पाठ का श्रवण किया।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री गणेश और श्री हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, संतों और आचार्यों का आभार जताया।

सभा के कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। ऐसे आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। उपमंत्री नवीन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उपमंत्री गोपाल गुप्ता ने भी सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री विभव अग्रवाल, सभा सदस्य गगन साहनी, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies