News

9/15/2026 6:18:18 PM

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल-एसटीएफ-कलियर पुलिस और ड्रग्स विभाग का ताबड़तोड़ छापा 1150 ट्रमाडोल कैप्सूल और 10 शीशी कोडीन सिरप बरामद-दो गिरफ्तार....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना पर एसटीएफ देहरादून, कलियर पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने कलियर में छापेमारी कर 1150 प्रतिबंधित कैप्सूल और 11 शीशी कोडीन सिरप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


एसटीएफ इंस्पेक्टर भवानी पंत ने बताया कि नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर सूचना मिली थी जिसके बाद टीम ने संबंधित मेडिकल स्टोर को निशाने पर लिया।और अचानक हुई कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। टीम ने स्टोर की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और कोडीन सिरप बरामद हुए। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।जिसमें कुर्बान निवासी महमदुपुर और आदिल निवासी मुक़र्रबपुर को गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीली दवाएं कहां से लाई गईं, इनकी आपूर्ति किसने की और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।टीम में एसटीएफ इंस्पेक्टर शंकर भवानी पंत,एसआई दीपक मैठाणी,ड्रग्स इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी, हरीश सिंह,एएसआई राम अवतार, हैड कांस्टेबल इसरार अली, माजिद खान, देशराज, रवि पंत आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies