News

9/15/2026 4:51:27 PM

हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने एआरटीओ, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। रुड़की-कोर कॉलेज मार्ग पर वेदांतम के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर मौके पर स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान परिवर्तन दल के एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया ने मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय देते हुए घायल की मदद के लिए तुरंत कदम बढ़ाया।


एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया ने बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।


घायल की पहचान सचिन पुत्र रामपाल, निवासी टांडा मतवाली, लक्सर के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसा रुड़की से कोर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर वेदांतम के सामने हुआ था।


हादसे के बाद एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया की ओर से दिखाई गई तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। उन्होंने सरकारी दायित्व निभाने के साथ ही इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए घायल की मदद की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies