दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजय प्रजापति का आजाद नगर स्थित गोघा महाड़ी मंदिर में स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारी वर्ग के साथ ही कश्यप समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि संजय प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करना चाहिए। समाज की मजबूती के लिए आपसी भाईचारा और सहयोग बेहद जरूरी है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।
इस दौरान नीरज अग्रवाल, प्रवीण मेहंदी रत्ता, हेमंत जुल्का, राजीव कश्यप, मनोज, सागर कश्यप, पारस कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, राजन कश्यप, सुमित कश्यप, यश कश्यप, विक्रम कश्यप आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies