हर जिले के प्रमुख मंदिरों में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। हरिद्वार स्थित वीईपी घाट के गेस्ट हाउस में रविवार देर शाम परशुराम स्वाभिमान सेना एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के युवा विंग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और सामाजिक एजेंडे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परशुराम परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा और परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भराला भारद्वाज ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को धरातल पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि परशुराम स्वाभिमान सेना के माध्यम से देश और प्रदेश की युवा शक्ति को एकजुट कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
बिजनौर के पूर्व विधायक सुबोध पाराशर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति तैयार करनी होगी। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने आगामी धार्मिक आयोजनों और हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर शर्मा, सीएम कोठियाल, सागर गौतम, ओम त्यागी, नितिन त्यागी, सुजल कौशिक, शिवा आत्रेय, संकल्प त्यागी, आकाश गौतम, रजत गौतम, नवल जोशी, निकेत शर्मा, शिव त्यागी, मोंटी त्यागी, योगेश गौतम, उज्जवल शर्मा आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies