News

9/14/2026 7:10:31 AM

आज 14 सितंबर दिन सोमवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। बॉस तारीफ कर सकते हैं। माता-पिता के आर्शीवाद से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।


वृष::आज के दिन अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आय के सोर्स बनेंगे। सहकर्मियों की चालाकी से बचकर रहें। नौकरी में तारीफ मिल सकती है। अटका हुआ काम पूरा होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।


मिथुन::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। धैर्य से काम करें। भविष्यों की योजनाओं की प्लानिग कर सकते है। लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक सावधानियां बरतें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के बीच की कड़वाहट दूर होगी।


कर्क::आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। थोड़ा सोच-समझकर बोलें। अच्छी सेहत के लिए योगा करते रहे।


सिंह::आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता को संतान पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी को गिफ्ट दें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।


कन्या::आज के दिन अचानक से धन लाभ होगा। नौकरी-व्यापार में अच्छी खबर सुनने को  मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। परिवार को समय दें। पुराने दोस्तों की मदद से आपकी समस्या हल होगी। तनाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन धैर्य बनाएं रखें।


तुला::आज का दिन खास रहेगा। बातचीत करने से समस्या का समाधान निकलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी नौकरी का ऑप्शन मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन आखिर में सब आपकी तारीफ करेंगे। बड़ों ने जो काम आपको सौंपा है, उसे टाले नहीं।


वृश्चिक::आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए अच्छा मौका है। पैसों के मामलों में धोखा मिल सकता है। इनकम बढ़ाने के बारे में सोचें। माता-पिता का आर्शीवाद बना रहेगा। अगर जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें बाहर ले जाएं। अपने शब्दों और विचारों में स्पष्टता रखें।


धनु::आज के दिन अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी जुबान पर काबू रखें। सहकर्मियों को आपकी सफलता से जलन होगी। अपने काम पर फोकस रखें। परिवार में किसी की शादी की बात शुरु हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर::आज के दिन कुछ बातों को लेकर चिंता सता सकती है। काम समय पर पूरा न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कॉलेज के छात्रों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। काम का बोझ बढ़ने से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कारोबार के काम को लेकर पिता की सलाह काम आएगी। कानूनी विवाद में जीत हासिल होगी।


कुंभ::आज के दिन तनाव से बचना होगा। नौकरी में प्रमोशन के चांसेंस बढ़ सकते है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।


मीन::आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के लिए बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर काबू रखें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies