News

9/13/2026 5:01:27 PM

कश्यप समाज को एकजुट कर उत्थान की दिशा में काम करेगी महासभा प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार और समाज के हित में 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। कश्यप महासभा उत्तराखंड की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पश्चिमी अंबर तालाब स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव एस.के. वर्मा ने किया।

बैठक की शुरुआत भगवान महर्षि कश्यप की पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान विभिन्न शहरों से पहुंचे पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और कश्यप समाज के उत्थान को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में महासभा का उत्तराखंड के सभी जिलों में प्रचार-प्रसार कर संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कश्यप समाज के सभी लोगों को एकजुट कर ऐसी प्रभावी नीति तैयार की जाएगी, जिससे समाज के बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और समग्र उत्थान की दिशा में ठोस कार्य किया जा सके।

महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान के लिए 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शीघ्र ही मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष कश्यप समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा करने की बात कही गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महासभा के पदाधिकारी शीघ्र ही गांव-गांव जाकर कश्यप समाज के युवाओं और महिलाओं को जागरूक करेंगे तथा उन्हें महासभा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसके सामाजिक और आर्थिक उत्थान का आधार बनेगी।

बैठक में देहरादून से राम सिंह प्रधान, पृथ्वी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, मानकपुर से डा. प्रेमचंद कश्यप, काशीपुर से परमहंस कश्यप, मीरापुर से रामप्रसाद, हरिद्वार से अरुण कश्यप, लक्सर से शिवम कश्यप तथा रुड़की से अरविंद कश्यप, एस.के. वर्मा, सुशील कश्यप, मनीष कश्यप, राजीव कश्यप एडवोकेट, रमा चंद कश्यप, अजय कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies