


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। कई लोगों ने रक्तदान कर मंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी पत्र के माध्यम से प्रदीप बत्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने केक कटवाकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन मनाया। इसके बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते व उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनता से जिस तरह का प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिला है, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। जनता की सेवा करना और रुड़की शहर का विकास करना ही उनका प्रथम और अंतिम उद्देश्य है। इसके लिए वह सदैव अडिग रहेंगे और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, संजय अरोड़ा, विशाल वर्मा, विवेक चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, संजीव तोमर, गौरव कौशिक, नितिन गोयल, अवनीश शर्मा, अजय तेवतिया, गौरव त्यागी, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, हरमीत सिंह दुआ, नरेश यादव, सचिन पंडित, संजीव कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies