दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। रुड़की और बाजुहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी पर ई-रिक्शा सवार जायरीन महिला से स्कूटी सवार युवक ने झपटा मारकर हैंडबैग छीन लिया और स्कूटी सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद वह स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। राहगीरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन वह बैग से नगदी निकालकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।पिछले तीन दिनों में कांवड़ पटरी पर बैग छीनने की यह दूसरी घटना सामने आने से लोगों में दहशत है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी जायरीन गुरुवार को पिरान कलियर में जियारत करने के बाद ई-रिक्शा से रुड़की रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह बाजुहेड़ी और रुड़की के बीच कांवड़ पटरी पर पहुंचे तो स्कूटी पर सवार युवक ने ई-रिक्शा में बैठी महिला शमीमा के हाथ से झपटा मारकर बैग छीन लिया। और स्कूटी से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सड़क किनारे गिर गई। वह स्कूटी मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा।महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद राहगीर और अन्य साथ में बैठे लोग ने पीछा किया।
लोगों को आता देख आरोपी ने बैग सड़क किनारे फेंक दिया और उसमें रखी करीब दो हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। सोमवार को भी कांवड़ पटरी पर मंगलौर निवासी एक महिला से बैग छीनने की घटना सामने आई थी।जिसमे महिला के बैग से 6 हजार रुपये की नगदी,मोबाइल फोन एक स्कूटी और बाइक की आरसी लेकर फरार हो गए थे।लगातार हो रही घटनाओं से कांवड़ पटरी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies