News

9/10/2026 6:41:28 PM

पुरानी ऑडियो बार-बार प्रसारित करने की शिकायत कर डीएम से जांच की मांग-दरगाह कार्यालय की छवि प्रभावित होने का भी लगाया आरोप..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह से जुड़ी पुरानी ऑडियो और अन्य सामग्री को सोशल मीडिया व न्यूज पोर्टलों पर बार-बार प्रसारित किए जाने की शिकायत कलियर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर की है। शिकायत कर्ता ने निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पिरान कलियर निवासी मुनताज ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर बताया कि दरगाह से संबंधित एक पुरानी ऑडियो पहले भी सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज पोर्टलों पर प्रसारित हुई थी । उनका दावा है कि प्रकरण की जांच और पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया पहले से चल रही है। इसके बावजूद संबंधित ऑडियो और सामग्री को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी जांचाधीन मामले से जुड़ी सामग्री को बार-बार सार्वजनिक किए जाने से आम लोगों के बीच दरगाह कार्यालय और वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने मामले में एक पूर्व कर्मचारी की भूमिका की भी जांच कराने का अनुरोध किया है और पत्र में शिकायतकर्ता ने पूर्व कर्मचारी पर उसके निलंबन और ठेकेदारों से कथित रूप से धनराशि मांगने संबंधी आरोप भी लगाए हैं। वर्ष 2021 में भी पूर्व कर्मचारी के निलंबन का भी जिक्र किया गया है।शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि जांचाधीन मामले से जुड़ी सामग्री को बार-बार सार्वजनिक करने से संबंधित लोगों पर अनावश्यक दबाव बन सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से ऑडियो और अन्य प्रसारित सामग्री की सत्यता की जांच कराने तथा आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies