News

9/9/2026 12:10:15 PM

जिला सहकारी बैंक का उपाध्यक्ष बनने पर राठी के समर्थकों में जश्न घर में बधाई देने वालों का तांता...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के चुनाव में मंगलौर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राठी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके उपाध्यक्ष बनते ही मंगलौर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं सहकारी समितियों के सदस्यों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि व इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। वही सुशील राठी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक नहीं हो पाई थी जिसके कारण बैंक प्रशासक के हवाले था और किसानों की करोड़ों रुपये की रिकवरी बकाया है। उनकी प्राथमिकता बैंक को फिर से मुनाफे में लाना, निष्क्रिय पड़ी पैक्स समितियों को सक्रिय करना और किसानों को समय पर सस्ता ऋण उपलब्ध कराना रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी शाखाओं का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies