दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोमी मियां को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस पिरान कलियर नगर अध्यक्ष प्रवेज मलिक ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा। उन्होंने नोमी मियां को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।नगर अध्यक्ष प्रवेज मलिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नोमी मियां पार्टी हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर नोमी मियां ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies