
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के मगरूमपुर स्थित हुसैनिया इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक हाजी फुरकान अहमद ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और फुटबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल नोडल अधिकारी विनीता,पीएम श्री,मनजीत सिंह,निधि रतूड़ी,जुल्फिकार,अहसान अली,वसीम अहमद, मुर्तजा,दीपक कुमार, रखी ,शम्सु जमा,गुफरान अली सहित विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies