
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक होटल में नेकी की राह संस्था की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता मुकेश खन्ना ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी एवं लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास को सनातन धर्म की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद भक्त दुर्गादास ने कहा कि सनातन की सेवा ही मानव का पहला धर्म है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म है। उन्होंने मानव सेवा के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies