News

9/6/2026 7:28:06 AM

आज 6 सितंबर दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं और प्रशासनिक कार्यों में समय बीत सकता है। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।


वृष::आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के लिए उनकी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं। परिवार में किसी नए कार्य को लेकर सहमति बन सकती है।


मिथुन::आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के साथ आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अधिक समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दिन का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं।


कर्क::आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी नए स्थान की यात्रा संभव है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। महत्वपूर्ण काम के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।


सिंह::आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। हालांकि जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चल रही अनबन के कारण पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन के भी योग हैं।


तुला::आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के लिए उपहार खरीदने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


वृश्चिक::आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना है तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, लेकिन आप उसका सामना करने में सफल रहेंगे। परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संपत्ति में निवेश भी लाभदायक हो सकता है।


धनु::आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कोई दुखद समाचार मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। दुर्घटना को लेकर सावधानी बरतें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन कानूनी मामलों में नुकसान की आशंका है। परिवार में विवाद हो सकते हैं। अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें।


मकर::आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पुराने विवाद खत्म होने और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नया पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।


कुंभ::आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद समाप्त होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। संपत्ति में बड़ा निवेश करने के योग हैं।


मीन::आज का दिन आप लिए सामान्य रहेगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता मिलने में कुछ समय लग सकता है। कोई दुखद समाचार मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies