News

9/4/2026 5:05:38 PM

आईआईटी रुड़की में 12 खेलों की प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ

खिलाड़ियों और कर्मचारियों में दिखा उत्साह, खेलों से अनुशासन और टीम भावना विकसित करने पर दिया जोर


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब, आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को एबीएन क्रिकेट ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और संस्थान के कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, लॉन टेनिस, चेस, ताश, स्क्वैश, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित 12 खेलों में प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्य अतिथि संस्थान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. भानु प्रसाद वालंकी, विशिष्ट अतिथि लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संयोजक एवं कांग्रेस नेता सुभाष सैनी तथा संस्थान खेल परिषद के अधिकारी डॉ. मुकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रोफेसर डॉ. भानु प्रसाद वालंकी और सुभाष सैनी ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। खेल व्यक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

मनपाल शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह, महासचिव अरविंद गौतम, चौधरी शिवकुमार, आदित्य सैनी, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष अंकित सैनी, विजयपाल सिंह, खेल संयोजक रवि मोहन, नरेश भारद्वाज, प्रवेश शर्मा, सागर गर्ग और योगेंद्र बलथरे ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेलों के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग मैदानों और परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।

क्रिकेट के मुकाबले एबीएन क्रिकेट ग्राउंड, फुटबॉल के फुटबॉल ग्राउंड और बास्केटबॉल के मुकाबले बास्केटबॉल ग्राउंड में होंगे। वहीं बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबले संबंधित खेल हॉल में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं को लेकर कर्मचारियों और खिलाड़ियों में लगातार उत्साह बना हुआ है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies