News

9/4/2026 8:33:48 AM

आज 4सितंबर दिन शुक्रवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत और धैर्य के साथ काम करने पर उद्देश्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा बना रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है।


वृष::आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है। आपके काम से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके काम को गति दे सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।


मिथुन::आज पारिवारिक मामलों के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी से बेवजह मजाक करने से बचें। करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर विचार कर सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार के घर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कर्क::ऑफिस के काम में व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक मामलों की अनदेखी करने से बचें और भाई-बहनों की मदद करें। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मेडिकल छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा।


सिंह::आज आपको किसी खास काम से लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।


कन्या::आज कार्यक्षेत्र में सभी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम जीवन के लिए दिन शानदार रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा और प्रयास किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना है।


तुला::आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अपनी सोच और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक::अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में उपहार देने से रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं।


धनु::आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कारोबारियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लाभ मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मकर::आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।


कुंभ::आपका सोचा हुआ काम पूरा होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े लोगों के करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक पहचान बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होने के संकेत हैं।


मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने या मूवी देखने का प्लान बन सकता है। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। समय का सही इस्तेमाल लाभ देगा। संतान की शिक्षा में प्रगति होगी और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies