
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)
रुड़की। उत्तराखंड शासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर की 'क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति' (ZRUCC) में रुड़की क्षेत्र के अमन गोयल और अनुज सैनी को गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है। राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति से जारी अधिसूचना के अनुसार अमन गोयल को राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में तथा अनुज सैनी को राज्य के कृषि हित के प्रतिनिधि के रूप में समिति का सदस्य नामित किया गया है।

इस उपलक्ष्य में रामनगर स्थित चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित/मनोनीत सदस्यों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अनुज सैनी ने उपस्थित साथियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं राज्यपाल द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे यात्रियों एवं कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उस दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।

वहीं अमन गोयल ने भी सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और रेलवे प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की मांगों को मजबूती से रखेंगे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला संयोजक धीर सिंह, राम गोपाल कंसल, जिला संयोजक अशोक आर्य, प्रशांत अग्रवाल, नितिन जिंदल, विशाल भारद्वाज, रोहित कालरा, मुकेश शर्मा (जिला सह संयोजक) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies