News

9/3/2026 8:10:50 AM

आज 3सितंबर दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा।


वृष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कारोबार में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नए बिजनेस में निवेश करने से पहले पूरी योजना बना लें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।


मिथुन::आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस में उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। हालांकि कोई बड़ा कारोबारी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।


कर्क::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ और धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


सिंह::आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। पुराने पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम से माहौल सकारात्मक रहेगा।


कन्या::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना है तो आज पार्टनरशिप में निवेश करने से बचें और सभी जरूरी बातों की जांच करें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।


तुला::आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। जीवन स्तर में सुधार होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि निवेश में जोखिम का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। किसी को उधार पैसा देने से बचना बेहतर रहेगा।


वृश्चिक::आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी विवाद में पड़ने से बचें। लंबी यात्रा की योजना है तो सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। किसी बात को लेकर अधिक चिंता करने से मानसिक और शारीरिक परेशानी महसूस हो सकती है। आज अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा।


धनु::आज का दिन आनंदमय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है और अधिकारियों से अच्छे संबंध पदोन्नति में मदद कर सकते हैं।


मकर::आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और आपकी साख बढ़ सकती है। हालांकि वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।


कुंभ::आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना नुकसान हो सकता है।


मीन::आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता रखें। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, हालांकि घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

मो. 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies