
दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा बनेड़ा रोड स्थित मलानपुरा में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान अनीशा पत्नी अनीश, निवासी मलानपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से पूछताछ के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies